मध्यप्रदेश : सास ने मोबाइल छीना तो दो बेटियों को कुएं में फेंक खुद फंदे पर झूली, बच गई एक बच्ची की जान

By: Ankur Mon, 30 Aug 2021 12:26:18

मध्यप्रदेश : सास ने मोबाइल छीना तो दो बेटियों को कुएं में फेंक खुद फंदे पर झूली, बच गई एक बच्ची की जान

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में के सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां एक महिला से उसकी सांस ने मोबाइल छीन लिया तो वह अपनी दो बच्चियों को कुएं में फेंक खुद फंदे पर झूल गई। घटना में 10 माह की मासूम और महिला की मौत हो गई, जबकि 4 साल की बच्ची कुएं की ईंट में फंस गई। इससे बच्ची सुरक्षित बच गई। थाना प्रभारी एसआई प्रदीप सराफ ने बताया, डायल 100 पर घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने गां वालों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

घटना रविवार दोपहर सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पारवा की है। यहां रहने वाली रानी यादव (25) पति कन्हैया यादव का शनिवार को मोबाइल चलाने को लेकर सास से झगड़ा हो गया। उस समय पति घर पर नहीं था। सास ने बहू का मोबाइल छीनकर रख लिया। इससे रानी नाराज हो गई। उसकी दो बेटियां हैं। इनमें एक की उम्र 4 साल और दूसरी की उम्र 10 माह है। दूसरे दिन यानि रविवार को रानी रोजाना की तरह जानवरों को चारा-पानी देने गई। वह दोनों बेटियों को भी साथ ले गई।

लौटते समय दलित बस्ती स्थित कुएं में दोनों बच्चों को पहले कुएं में फेंक दिया। फिर खुद भी कुएं में ही फंदे से लटक गई। 10 माह की बच्ची और रानी की मौत हो गई, जबकि 4 साल की बच्ची कुएं के पाट में फंसने से पानी में नहीं गिरी। इससे उसकी जान बच गई। हालांकि बच्ची को चोटें आई हैं। चोट लगने के बाद बच्ची की रोने की आवाज सुनकर लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो वे सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़े :

# लोग रोजाना देखते हैं कान्हा की कृपा का यह अनोखा चमत्कार, यहां भक्त के हाथ में आ जाता हैं खुद ब खुद मक्खन

# केबीसी में 3.20 लाख जीतने वाले देशबंधु पांडे पर गिरी गाज, डीआरएम कार्यालय ने रोका 3 साल का इंक्रीमेंट

# प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी में शेयर की बोल्ड फोटो, पति निक जोनस ने चाकू और छुरी से किया कुछ ऐसा, Photos हुई वायरल

# बीकानेर : महंगे शाैक पूरा करने के लिए नाबलिकों ने चुराई 5 बाइक, पकड़े गए पहली बार में ही

# Paralympic Games : अवनि लेखरा ने स्वर्ण जीत रचा इतिहास, योगेश-देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर को कांस्य

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com